Chandra Grahan 2026 Timing In India: आज भारत में साल का पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण दोपहर 3 बजकर 20 मिनट पर शुरू होकर शाम 6 बजकर 46 मिनट पर समाप्त होगा। इसकी कुल अवधि लगभग 3 घंटे 27 मिनट रहेगी। यह ग्रहण देश के पूर्वी हिस्सों में स्पष्ट रूप से दिखाई देगा। चूंकि यह भारत में नजर आएगा, इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य है, जो आज सुबह 6 बजकर 20 मिनट से शुरू हो चुका है।
Chandra Grahan 2026 Time In India: आज साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है, जिसे लेकर लोगों में खास उत्साह है। यह ग्रहण भारत के कई क्षेत्रों में दिखाई देगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यह चंद्र ग्रहण सिंह राशि और पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में घटित होगा। चंद्रमा को मन और भावनाओं का कारक ग्रह माना जाता है, इसलिए ग्रहण का प्रभाव व्यक्ति की मानसिक स्थिति पर भी पड़ सकता है। ऐसे में ग्रहण की सही टाइमिंग, सूतक काल और इसके प्रभाव से जुड़ी जानकारी जानना बेहद आवश्यक हो जाता है। आइए, पंडित प्रवीण मिश्र से जानते हैं कि यह ग्रहण कब से शुरू होगा, कहां-कहां दिखाई देगा और सूतक काल का समय क्या रहेगा।






Leave a Reply