पटना: बिहार की राजनीति में जल्द ही बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। सूत्रों के अनुसार राज्य में नई सरकार के गठन का फॉर्मूला लगभग तय हो गया है। खबर है कि मुख्यमंत्री Nitish Kumar आगामी 8 या 9 अप्रैल को अपने पद और विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे सकते हैं। उनके इस्तीफे के तुरंत बाद नई सरकार के गठन और शपथ ग्रहण की तैयारी शुरू हो जाएगी।
बीजेपी निभाएगी बड़े भाई की भूमिका
नई सत्ता व्यवस्था के तहत बिहार में Bharatiya Janata Party गठबंधन में ‘बड़े भाई’ की भूमिका में रहेगी, जबकि Janata Dal (United) सहयोगी दल के रूप में काम करेगी। सूत्रों के मुताबिक कैबिनेट में बीजेपी और जेडीयू के 15-15 मंत्री हो सकते हैं। हालांकि गृह विभाग और विधानसभा अध्यक्ष का पद पहले की तरह बीजेपी के पास ही रहने की संभावना है।
निशांत कुमार में डिप्टी CM बनने की क्षमता है
राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि Nishant Kumar को डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है। इसके लिए वे अपने पिता की खाली होने वाली विधान परिषद सीट से उपचुनाव लड़कर सदन में प्रवेश कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि भविष्य में उन्हें जेडीयू की कमान भी सौंपी जा सकती है।
एक महिला के डिप्टी CM बनने पर चर्चा
दूसरे डिप्टी सीएम के नाम को लेकर अभी सस्पेंस बना हुआ है। हालांकि कयास लगाए जा रहे हैं कि जेडीयू किसी महिला नेता को यह जिम्मेदारी दे सकती है। इससे पार्टी का महिला सशक्तिकरण का एजेंडा भी मजबूत होगा।
सहयोगी दलों को भी मिलेगा प्रतिनिधित्व
एनडीए के अन्य सहयोगी दलों को भी सरकार में जगह मिल सकती है। सूत्रों के मुताबिक
बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन?
नई सरकार में मुख्यमंत्री पद को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं। राजनीतिक समीकरणों को देखते हुए Samrat Choudhary का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है। माना जा रहा है कि कुर्मी-कुशवाहा सामाजिक समीकरण को संतुलित करने के लिए यह फैसला लिया जा सकता है। हालांकि अभी इस पर अंतिम फैसला होना बाकी है।















Leave a Reply