व्हाइट हाउस में मीडिया से बात करते हुए, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि यदि अमेरिका चाहता तो ईरान को महज एक घंटे के भीतर खत्म कर सकता था। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की नौसेना लगभग पूरी तरह नष्ट हो चुकी है।
मिडिल ईस्ट में ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच जारी संघर्ष का आज तेरहवां दिन है, और दोनों पक्षों की ओर से भारी मिसाइल, बम और गोले दागे जा रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार ईरान पर हमले तेज कर रहे हैं, जबकि ईरान भी पूरी ताकत से जवाब दे रहा है। ट्रंप ने दावा किया है कि उनकी सेना ने ईरान को गंभीर नुकसान पहुंचाया है, लेकिन इसके बावजूद युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा। इसी बीच, ट्रंप ने व्हाइट हाउस से एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि अगर अमेरिका चाहे तो ईरान को सिर्फ एक घंटे में पूरी तरह से खत्म कर सकता है, जिसके बाद वह दोबारा खड़ा नहीं हो पाएगा।
हमारे पास दुनिया की सबसे ताक़तवर सेना – ट्रंप
एक अमेरिकी और इजरायली हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई की मृत्यु हो गई थी। इस घटना के बाद ईरान ने उनके बेटे मोजतबा खामेनेई को नया सुप्रीम लीडर नियुक्त किया है। जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से पूछा गया कि यदि मोजतबा खामेनेई ईरान में अपनी नेतृत्व की भूमिका बनाए रखते हैं, तो क्या अमेरिका ईरान के खिलाफ लड़ाई में जीत का दावा करेगा? इस सवाल पर ट्रंप ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। उन्होंने केवल इतना कहा कि अमेरिका के पास अब तक की दुनिया की सबसे ताक़तवर सेना है, और कोई भी इसकी बराबरी नहीं कर सकता |
ईरान के अधिकांश माइन शिप खत्म हो गए हैं – डोनाल्ड ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जब विभिन्न तेल कंपनियों के प्रमुखों द्वारा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुले रखने की अपील के बारे में सवाल किया गया, तो उन्होंने जवाब दिया कि हां, मुझे लगता है कि उन्हें ऐसा करना चाहिए। उन्हें स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का उपयोग करना चाहिए। हमने एक ही रात में ईरान के लगभग सभी माइन शिप नष्ट कर दिए, और उनकी नौसेना का अधिकांश हिस्सा समुद्र की गहराइयों में समा चुका है
हमारा कार्य अभी समाप्त नहीं हुआ है – ट्रंप।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के इतिहास में सबसे बड़ा हमला अमेरिका ने किया है, और अभी उनका मिशन खत्म नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि कुछ बुरे तत्वों से निपटने के लिए एक छोटा सा कदम उठाना पड़ा, जो कि 47 साल पहले ही होना चाहिए था। ट्रंप ने कहा कि ईरान पिछले 47 वर्षों से अमेरिकी नागरिकों को नुकसान पहुंचा रहा है और अत्यधिक ताकतवर बनने की कोशिश में था। उनका उद्देश्य पूरे मध्य पूर्व पर नियंत्रण हासिल करना और इजरायल को खत्म करना था। हालांकि, अब वे अमेरिकी सेना के निशाने पर आ गए हैं, जो उनके लिए अप्रत्याशित था।















Leave a Reply