International Women’s Day 2026: जानिए इस साल की थीम, तारीख, इतिहास, महत्व और सेलिब्रेशन

International Women’s Day 2026: जानिए इस साल की थीम, तारीख, इतिहास, महत्व और सेलिब्रेशन

International Women’s Day 2026: हर साल 8 मार्च को मनाया जाने वाला अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं की उपलब्धियों का जश्न मनाने और समानता की लड़ाई को आगे बढ़ाने का दिन है। यह दिन महिलाओं के अधिकारों, स्वतंत्रता और समाज में उनकी भूमिका को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है। साथ ही यह लैंगिक समानता, प्रजनन अधिकार और महिलाओं के खिलाफ हिंसा व भेदभाव जैसे अहम मुद्दों पर भी ध्यान आकर्षित करता है।

2026 की थीम क्या है?

साल 2026 के अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की थीम “Give To Gain” रखी गई है। यह थीम आपसी सहयोग और सामूहिक प्रगति के महत्व को दर्शाती है।

इस थीम का संदेश है कि जब लोग एक-दूसरे की मदद करते हैं—चाहे वह दान, ज्ञान साझा करना, संसाधन उपलब्ध कराना, शिक्षा, प्रशिक्षण, मेंटरशिप, समान वेतन, न्याय और अवसर देना हो—तो इससे समाज में सकारात्मक बदलाव आता है।

महिला दिवस की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, जब महिलाओं को सशक्त बनाया जाता है तो इसका लाभ पूरे समाज को मिलता है। इसका मूल संदेश है:

“देना किसी कमी का संकेत नहीं, बल्कि प्रगति को कई गुना बढ़ाने का माध्यम है। जब महिलाएं आगे बढ़ती हैं, तो पूरा समाज भी आगे बढ़ता है।”

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का इतिहास

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुरुआत 20वीं सदी की शुरुआत में यूरोप और उत्तरी अमेरिका के श्रमिक आंदोलनों से जुड़ी हुई है।

1909 में अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में Socialist Party of America ने पहली बार महिला दिवस का आयोजन किया था।

 इसके बाद जर्मन समाजसेवी Clara Zetkin ने International Socialist Women’s Conference में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर “वर्किंग वीमेन डे” मनाने का प्रस्ताव रखा।

1911 में पहली बार जर्मनी, डेनमार्क, स्विट्ज़रलैंड और ऑस्ट्रिया जैसे देशों में 19 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। उस समय लाखों लोग महिलाओं के अधिकार और बेहतर कामकाजी परिस्थितियों की मांग को लेकर रैलियों में शामिल हुए।

आज के समय में यह दिन पूरी दुनिया में महिलाओं की उपलब्धियों को सम्मान देने और समान अधिकारों की दिशा में जागरूकता फैलाने के लिए मनाया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *