Bihar & Jharkhand Latest Hindi News Today, 08 March 2026: बिहार की राजनीति में आज बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने आधिकारिक तौर पर जदयू (JDU) की सदस्यता ग्रहण कर ली। जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने उन्हें पार्टी में शामिल कराया। निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह और खुशी का माहौल है।
शनिवार को निशांत कुमार ने जदयू के वरिष्ठ नेताओं और युवा विधायकों के साथ बैठक भी की, जिसमें पार्टी की भविष्य की रणनीति और संगठन को आगे बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा हुई। इस मौके पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
जदयू के वरिष्ठ नेता वशिष्ठ नारायण सिंह ने निशांत कुमार की एंट्री पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह युवा हैं और उनके भीतर राजनीति में आगे बढ़ने की काफी संभावनाएं हैं। बिहार और झारखंड की ताजा और बड़ी खबरों के लिए इस पेज पर लगातार अपडेट मिलते रहेंगे।















Leave a Reply