Israel War: अमेरिका का बड़ा फैसला, इजरायल को 12,000 बम बेचने की मंजूरी; ईरान को दी कड़ी चेतावनी

Israel War: अमेरिका का बड़ा फैसला, इजरायल को 12,000 बम बेचने की मंजूरी; ईरान को दी कड़ी चेतावनी

Iran-Israel War Update:- ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच चल रहे संघर्ष का आज आठवां दिन है, और पश्चिम एशिया में स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्पष्ट रूप से कहा है कि ईरान के साथ कोई वार्ता या समझौता नहीं होने वाला। ट्रंप ने जोर देकर कहा कि अमेरिका केवल ईरान के बिना शर्त समर्पण को स्वीकार करेगा। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा, “ईरान के साथ कोई डील नहीं होगी, सिर्फ अनकंडीशनल सरेंडर।” इसके बाद, ट्रंप ने बताया कि यदि ईरान समर्पण करता है, तो वहां एक नया नेतृत्व चुना जाएगा और अमेरिका अपने सहयोगियों के साथ मिलकर उस देश को फिर से स्थिर करने में मदद करेगा।

ट्रंप का कहना है कि ईरान की मौजूदा सरकार पहले जैसी ताकतवर नहीं रह गई है। उनका दावा है कि हाल के संघर्षों के बाद ईरान की शक्ति काफी कमजोर हो चुकी है। उन्होंने यह भी इशारा किया कि अमेरिका चाहता है कि ईरान में ऐसा नेतृत्व आए जो अमेरिका, इजरायल और मध्य पूर्व के अन्य देशों के साथ अच्छे रिश्ते बनाए। ट्रंप ने कहा कि चाहे ईरान एक लोकतांत्रिक राज्य बने या इस्लामिक शाIranसन को कायम रखे, अमेरिका को इससे फर्क नहीं पड़ता।

ईरान की प्रतिक्रिया: दूसरी ओर, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने कहा है कि कुछ देश इस विवाद में मध्यस्थता करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन ईरान मानता है कि बातचीत उन देशों से होनी चाहिए जिन्होंने इस संघर्ष की शुरुआत की। इस बीच, जंग के मैदान में हमले जारी हैं। शनिवार की सुबह ईरान की राजधानी तेहरान में बड़े धमाकों की सूचना मिली है। सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो में मेहराबाद एयरपोर्ट के पास आग लगती हुई दिखाई दे रही है। इजरायली सेना का दावा है कि उसने तेहरान में नए हमले किए हैं।

ईरान द्वारा इजरायल पर हमले: जवाब में, ईरान ने इजरायल के तेल अविव पर मिसाइल और रॉकेट हमले किए हैं। सऊदी अरब ने यह भी जानकारी दी कि उसके एयर डिफेंस सिस्टम ने चार ड्रोन को शायबह तेल क्षेत्र की ओर बढ़ते हुए नष्ट कर दिया। इस युद्ध का असर नागरिक इलाकों पर भी पड़ रहा है;

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *