बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव हुआ है। अब तक नीतीश कुमार के डिप्टी रहे सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। उनके साथ जेडीयू के वरिष्ठ नेता विजय चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने भी शपथ ग्रहण किया है, जिन्हें डिप्टी मुख्यमंत्री बनाया गया है।
पटना की राजनीति से निकलकर राष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय होने के बाद नीतीश कुमार के दिल्ली जाने से बिहार में सत्ता का संतुलन बदल गया है। अब मुख्यमंत्री की कुर्सी बीजेपी के पास आ गई है, और इस पर सम्राट चौधरी काबिज हो चुके हैं। यह पहली बार है जब बिहार में बीजेपी का कोई नेता मुख्यमंत्री बना है।
शपथ ग्रहण के तुरंत बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मुख्य सचिवालय पहुंचे और वहां अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर प्रशासनिक कामकाज का जायजा लिया।















Leave a Reply